मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल में सात दिन तक बारिश का अनुमान जताया

Ads

मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल में सात दिन तक बारिश का अनुमान जताया

  •  
  • Publish Date - September 25, 2025 / 05:35 PM IST,
    Updated On - September 25, 2025 / 09:58 PM IST

कोलकाता, 25 सितंबर (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले सात दिन पश्चिम बंगाल के दक्षिणी क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बृहस्पतिवार को बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही 28 सितंबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान बारिश की आशंका बढ़ गई है।

आईएमडी ने कहा कि 27 सितंबर को दक्षिण 24 परगना और झाड़ग्राम जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और शनिवार को यह दक्षिण ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकता है।

चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव 28 सितंबर से शुरू होगा।

आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे रविवार तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के निकट समुद्र में न जाएं क्योंकि मौसम के कारण समुद्र की स्थिति बहुत खराब हो सकती है।

भाषा

देवेंद्र अविनाश

अविनाश