राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस

Ads

राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - December 13, 2022 / 02:03 PM IST,
    Updated On - December 13, 2022 / 03:08 PM IST

जयपुर, 13 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के चुरू में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार रात को न्यूनतम तापमान चुरू में 4.6 डिग्री सेल्सियस, करौली में 6.9 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर सीकर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 7.1 डिग्री सेल्सियस तथा संगरिया में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में बाकी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

वहीं, राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.8 डिग्री तथा 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि, दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी गोला

गोला