दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक

  •  
  • Publish Date - September 28, 2025 / 10:00 AM IST,
    Updated On - September 28, 2025 / 10:00 AM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 रहा जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा खारी शोभना

शोभना