दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - February 24, 2025 / 10:04 AM IST,
    Updated On - February 24, 2025 / 10:04 AM IST

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है और दिन में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा।

दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 169 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

भाषा यासिर शोभना

शोभना