दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - September 9, 2024 / 10:45 AM IST,
    Updated On - September 9, 2024 / 10:45 AM IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में दिन का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा योगेश मनीषा

मनीषा