देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,257 हुई

Ads

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,257 हुई

  •  
  • Publish Date - February 28, 2023 / 10:08 AM IST,
    Updated On - February 28, 2023 / 10:08 AM IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) भारत में पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 के 169 नए मामले आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,257 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,30,771 पर पहुंच गई है। इसमें केरल में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि के बाद शामिल किया गया एक मामला शामिल है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,86,371 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,53,343 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.63 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल