देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,792 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,792 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,792 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: August 2, 2022 9:49 am IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,734 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,50,009 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,792 हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 27 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,430 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,792 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,197 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.49 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में