भुवनेश्वर, 30 अप्रैल (भाषा) ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम दो मई को घोषित किया जाएगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बोर्ड ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वार्षिक हाई स्कूल सर्टिफिकेट, स्टेट ओपन स्कूल सर्टिफिकेट और मध्यमा परीक्षा-2026 के परिणाम बीएसई की वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे।
इस वर्ष 19 फरवरी से दो मार्च के बीच ओडिशा भर में तीन हजार से अधिक केंद्रों पर कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में 5.61 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
भाषा
राखी नरेश
नरेश