मास्क लगाने का प्रचार प्रसार किसी आंदोलन की तरह करने की जरूरत: CM केजरीवाल

Ads

मास्क लगाने का प्रचार प्रसार किसी आंदोलन की तरह करने की जरूरत: CM केजरीवाल

  •  
  • Publish Date - November 6, 2020 / 09:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क लगाने का प्रचार प्रचार किसी आंदोलन की तरह किए जाने की जरूरत है।

Read More News: आज नगर निगम की सामान्य सभा में 30 प्रस्तावों पर होगी चर्चा, 1 घंटा का होगा प्रश्नकाल, बीजेपी कर सकती है हंगामा

मुख्यमंत्री ने मुंडका में पीडब्ल्यूडी की एक परियोजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिस प्रकार से लोगों ने कोरोना वायरस की पहले की दो लहर का सामना किया है वैसे ही वे तीसरी लहर का भी सामना करेंगे और यह जल्द ही समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा,‘‘ जब तक कोरोना वायरस की कोई दवा नहीं आती तब तक मास्क ही दवा है। कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ यह सबसे बड़ा बचाव है। हमें मास्क लगाने का प्रचार प्रसार एक आंदोलन की तरह करने की जरूरत है।’’

Read More News: BJP का 3 दिवसीय अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर शुरू, पूर्व सीएम ने किया शुभारंभ

केजरीवाल ने कहा कि मार्च में संक्रमण प्रभावित देशों से 32,000 भारतीय लौटे, साथ ही देश के अन्य हिस्सों से लोग वापस आए और दिल्ली ने काफी मुश्किल वक्त देखा। वायु प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जनवरी से अक्टूबर माह के मध्य तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता अच्छी रहती है, लेकिन इसके बाद पंजाब ,हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलने के बाद यह खराब होने लगती है।

Read More News: सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में छात्र गिरफ्तार, फुसलाकर ले गया था अपने घर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली के निस्तारण के लिए दिल्ली ने एक रसायन को विकल्प के तौर पर पेश किया है जिसे पूसा संस्थान ने विकसित किया है और जो पराली को खाद में बदल देता है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश का कोई बहाना नहीं चलेगा और पराली जलनी बंद होनी चाहिए।

Read More News:त्यौहारी सीजन में रेलवे ने शुरू की 46 नई स्पेशल ट्रेन, देखिए कहां से कहां तक चलेंगी ये गाड़ियां

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली सरकार अथवा पूसा संस्थान उन राज्यों को रसायन दे सकता है जहां पराली जलाई जाती है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जखीरा से दिल्ली सीमा तक रोहतक मार्ग के 13.33 किलोमीटर के मजबूतीकरण का काम अगले छह माह में पूरा होना है लेकिन वह कोशिश करेंगे कि इसे चार माह में पूरा कर लिया जाए।

Read More News: प्रहलाद तक पहुंचने में बस कुछ कदमों की दूरी, अस्पताल ले जाने के लिए ट्रैफिक क्लियर रखने के निर्देश, थानों को जारी किया गया अलर्ट