सीधा 8,000 बढ़ेगा इन कर्मचारियों का वेतन, केंद्र सरकार करेगी अलग से बजट का आवंटन

सीधा 8,000 बढ़ेगा इन कर्मचारियों का वेतन, केंद्र सरकार करेगी अलग से बजट का आवंटन

सीधा 8,000 बढ़ेगा इन कर्मचारियों का वेतन, केंद्र सरकार करेगी अलग से बजट का आवंटन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: January 5, 2020 12:31 pm IST

नई दिल्ली। केंद्र सरकार आगामी बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी के लिए कई विषयों पर मंथन कर रही है। केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और न्यूनतम फिटमेंट में बढ़ोतरी के लिए अलग बजट आवांटित करने की योजना पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें:  महापौर चुनाव पर बीजेपी ने खड़े किए सवाल, कहा- सरकार के दवाब में काम कर रहा निर्वाचन आयोग

मोदी सरकार 2020-21 बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमैट फैक्टर और न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी कर सकती है, सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के बढ़े हुए वेतन और भत्ते के लिए अलग से बजट भी आवंटन किया जाएगा, सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर कई बार बंद कमरे में मीटिंग भी कर चुका है और जल्द ही इस पर फैसला होगा।

ये भी पढ़ें:  ये हैं जियो के खास प्लान, 98 से लेकर 2020 रूपए तक कौन से प्लान आपके लिए है फायदेमंद? देखिए

आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के लिए 3.68 प्रतिशत की मांग कर रहे हैं, वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत है, जो की बढ़ी हुई महंगाई के हिसाब से काफी कम है। रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार ने बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है।

ये भी पढ़ें: निजी होटल मालिक के घर लाखों की चोरी, नगदी समेत जेवरों पर किया हाथ साफ

आपको बता दें कि 7वें वेतनमान के तहत केंद्र अपने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय कर्मचारी पिछले वर्षों से शांतिपूर्वक आंदोलन भी कर रहे हैं, केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि सरकार उनका न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से 26,000 रुपये करें। इसके पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और केंद्रीय पेंशनधारियों को बोनस के तौर पर दिवाली के मौके पर 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी किया था।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com