तमिलनाडु वन विभाग के दूसरे सर्वेक्षण में नीलगिरि तहर की संख्या 1,303 दर्ज की गई

तमिलनाडु वन विभाग के दूसरे सर्वेक्षण में नीलगिरि तहर की संख्या 1,303 दर्ज की गई

तमिलनाडु वन विभाग के दूसरे सर्वेक्षण में नीलगिरि तहर की संख्या 1,303 दर्ज की गई
Modified Date: August 5, 2025 / 10:07 pm IST
Published Date: August 5, 2025 10:07 pm IST

चेन्नई, पांच अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के राज्य पशु नीलगिरि तहर की अनुमानित संख्या 1,303 दर्ज की गई है। यह संख्या हाल ही में संपन्न हुए दूसरे समकालिक सर्वेक्षण 2025 के दौरान दर्ज की गई। यह जानकारी राज्य के वन मंत्री आर.एस. राजकन्नप्पन द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट से मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु के 177 प्रखंडों में नीलगिरि तहर की कुल अनुमानित संख्या (1,303) है।

राष्ट्रीय उद्यान में नीलगिरि तहर की अनुमानित संख्या 334 थी और मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान में 282 थी। नीलगिरि तहर में नर-मादा अनुपात 1:2 था जबकि मादा-युवा अनुपात 2:1 था।

दूसरा समकालिक सर्वेक्षण 24 से 27 अप्रैल तक चार दिनों के लिए किया गया और इस दौरान इसके मादा और उनके बच्चों, दोनों को देखा गया। नीलगिरि तहर के बच्चे दिसंबर और जनवरी के बीच पैदा होते हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन विभाग) सुप्रिया साहू ने बताया कि कोयंबटूर में एक संरक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए प्रारंभिक कदम उठाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन हेतु शासनादेश जारी कर दिया गया है।

भाषा धीरज अमित

अमित


लेखक के बारे में