राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा

Ads

राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 12:18 AM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 12:18 AM IST

जयपुर, 30 जुलाई (भाषा) राजस्थान की 16वीं विधानसभा का छठा सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देवनानी ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय ने सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक और व्यवस्थागत तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि विधानसभा की कार्यवाही 20 अगस्त, बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत