The Skin Doctor Arrested / Image Source : X
नई दिल्ली: The Skin Doctor Arrested दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ‘द स्किन डॉक्टर‘ नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन पर स्वर्गीय उद्योगपति संजय कपूर के परिवार को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। हालांकि, गिरफ्तारी के करीब 5 घंटे बाद ही उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान डॉ. नीलम सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से डर्मेटोलॉजिस्ट हैं और ‘The Skin Doctor’ नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट्स चलाते हैं। डॉ. नीलम सिंह ने अपने एक डिलीट हो चुके पोस्ट में संजय कपूर की मौत की परिस्थितियों और उनकी वसीयत को लेकर सवाल उठाए थे।
इसी के चलते कपूर परिवार ने दिल्ली के वसंत कुंज थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। डॉ. सिंह की गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने सोशल मीडिया पर इस मामले को “निराधार और तुच्छ” बताते हुए जानकारी दी कि उन्हें 5 घंटे के भीतर जमानत मिल गई है।
डॉ. नीलम सिंह पेशे से डर्मेटोलॉजिस्ट हैं और ‘The Skin Doctor‘ नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट्स चलाते हैं। सिंह के एक्स (X) पर 9 लाख से ज्यादा, इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा और यूट्यूब पर लगभग 1.3 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उनके अकाउंट को कई बड़े राजनेता और पत्रकार भी फॉलो करते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
#UPDATE | Social media influencer (Dr Neelam Singh, alias The Skin Doctor), who was arrested last night by Delhi Police for allegedly posting tweets against the Kapur family following the death of businessman Sunjay Kapur, has been granted bail.
According to sources, a… https://t.co/vkCMRJjU2y
— ANI (@ANI) May 14, 2026