The Skin Doctor Arrested : कौन हैं ‘The Skin Doctor’ जिन पर दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा? आखिर किस ट्वीट ने इस मशहूर इन्फ्लुएंसर को पहुँचाया सलाखों के पीछे?

सोशल मीडिया पर 'The Skin Doctor' के नाम से लोकप्रिय डॉ. नीलम सिंह को दिल्ली पुलिस ने कथित आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गिरफ्तार किया। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही उन्हें अदालत से जमानत मिल गई।

The Skin Doctor Arrested : कौन हैं ‘The Skin Doctor’ जिन पर दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा? आखिर किस ट्वीट ने इस मशहूर इन्फ्लुएंसर को पहुँचाया सलाखों के पीछे?

The Skin Doctor Arrested / Image Source : X

Modified Date: May 14, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: May 14, 2026 12:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • The Skin Doctor' डॉ. नीलम सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  • सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कपूर परिवार की शिकायत पर कार्रवाई हुई।
  • गिरफ्तारी के करीब 5 घंटे बाद अदालत से जमानत मिल गई।

नई दिल्ली: The Skin Doctor Arrested  दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ‘द स्किन डॉक्टर‘ नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन पर स्वर्गीय उद्योगपति संजय कपूर के परिवार को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। हालांकि, गिरफ्तारी के करीब 5 घंटे बाद ही उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई।

संजय कपूर की मौत की परिस्थितियों पर उठाए थे सवाल

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान डॉ. नीलम सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से डर्मेटोलॉजिस्ट हैं और ‘The Skin Doctor’ नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट्स चलाते हैं। डॉ. नीलम सिंह ने अपने एक डिलीट हो चुके पोस्ट में संजय कपूर की मौत की परिस्थितियों और उनकी वसीयत को लेकर सवाल उठाए थे।

Dr Neelam Singh Delhi Police गिरफ़्तारी के पांच घंटे बाद मिल गई थी ज़मानत

इसी के चलते कपूर परिवार ने दिल्ली के वसंत कुंज थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। डॉ. सिंह की गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने सोशल मीडिया पर इस मामले को “निराधार और तुच्छ” बताते हुए जानकारी दी कि उन्हें 5 घंटे के भीतर जमानत मिल गई है।

who is The Skin Doctor कौन है द स्किन डॉक्टर’ ?

डॉ. नीलम सिंह पेशे से डर्मेटोलॉजिस्ट हैं और ‘The Skin Doctor‘ नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट्स चलाते हैं। सिंह के एक्स (X) पर 9 लाख से ज्यादा, इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा और यूट्यूब पर लगभग 1.3 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उनके अकाउंट को कई बड़े राजनेता और पत्रकार भी फॉलो करते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.