दरोगा को गोली मारने के बाद सिपाही ने खुद को भी मारी गोली
दरोगा को गोली मारने के बाद सिपाही ने खुद को भी मारी गोली
बदायूं (उप्र), चार सितंबर (भाषा) जिले के कोतवाली उझानी में छुट्टी मांग रहे सिपाही की शुक्रवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक से कहासुनी हो गयी और विवाद बढ़ने पर सिपाही ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को अपनी सर्विस रायफल से कथित रूप से गोली मार दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
ये भी पढ़ें: ST-SC वर्ग से कोई एक बनेगा महामंत्री, चावल घोटाले के दोषियों पर होग…
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां से दोनों को बरेली भेज दिया गया है।
मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी कुमार प्रशांत का कहना है कि छुट्टी मांगने को लेकर उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही ललित और वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर राम अवतार के बीच विवाद की बात सामने आई है, जिसमें कहासुनी ज्यादा बढ़ने पर सिपाही ने दरोगा को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा पूरे दमखम से लड़ेगी बीजेपी उपचुनाव, महे…
जिला अधिकारी ने बताया कि राम अवतार की हालत अधिक चिंताजनक है। उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है।
पवनेश मानसी
मानसी

Facebook


