उदयपुर। 16 बीघा क्षेत्र में फैला बरगद का एक यह पेड़ राजसमंद जिले की कुंभलगढ़ तहसील के रिछेड में जुड़ की बड़ली भागल में है। इस पेड़ को ग्रामीण देवता की तरह पूजते है। मान्यता के अनुसार इसका पत्ता तक तोड़ने की मनाही है। भागल में करीब 70 घरांे की बस्ती है, जिनकी आबादी 200 है। पेड़ की टहनियां इतनी सघन है कि गांव के लोग आपदा के वक्त रह सकते है। पर्यटन विभाग इसे टूरिस्ट प्वाइंट के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ 10-12 से भी ज्यादा पीढ़ियां इस पेड़ के नीचे पली-बढ़ी है। गांव में कितना भी अकाल पड़ा लेकिन यह पेड़ कभी सूखा नहीं मान्यता के चलते पेड़ को ही मंदिर मान कर पूजा की जाती है।