देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 नये मामले सामने आए

Ads

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 नये मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - August 5, 2023 / 01:01 PM IST,
    Updated On - August 5, 2023 / 01:01 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 77 नये मामले सामने आए। इसी के साथ देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,553 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4,49,95,933 हो गई है जबकि मृतक संख्या 5,31,918 है।

देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,62,462 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा साजन देवेंद्र

देवेंद्र