मध्यप्रदेश की सियासत पर दिल्ली में भी हलचल, ​अमित शाह ने कहा विधायक चाहें तो ले सकते हैं CRPF सुरक्षा, एमपी पुलिस भी सक्षम

मध्यप्रदेश की सियासत पर दिल्ली में भी हलचल, ​अमित शाह ने कहा विधायक चाहें तो ले सकते हैं CRPF सुरक्षा, एमपी पुलिस भी सक्षम

मध्यप्रदेश की सियासत पर दिल्ली में भी हलचल, ​अमित शाह ने कहा विधायक चाहें तो ले सकते हैं CRPF सुरक्षा, एमपी पुलिस भी सक्षम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 15, 2020 2:50 pm IST

दिल्ली। मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर दिल्ली में भी बैठकों का दौर जारी है, आज बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है, इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। अमित शाह के बंगले में इन तीन नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। उसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और धर्मेंद्र प्रधान बगैर मीडिया को जानकारी दिए बंगले से निकल गए।

ये भी पढ़ें: पूर्व पीसीसी अध्यक्ष का झलका कॉन्फिडेंस, 5 नही 10 साल चलेगी कमलनाथ …

इसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेेंद्र प्रधान और नरेंद्र सिंह तोमर के बीच बैठक जारी है, इसके पहले भी सुबह नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले में इन नेताओं की बैठक हुई थी। मध्यप्रदेश में जारी घमासान को लेकर बीजेपी अब किसी प्रकार से सरकार बनाने का यह मौका हाथ से नही जाने देना चाहती है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह भी कल दिल्ली आए थे उसके बाद वे आज ही भोपाल के लिए रवाना हुए हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना को लेकर IBC24 के खिलाफ भ्रामक प्रचार, फेक न्यूज का खंडन करता…

वहीं मध्यप्रदेश में सिंधिया समर्थक विधायकों के लिए सीएम कमलनाथ द्वारा मांगी गई सुरक्षा पर गृहमंत्री ने बयान जारी कर कहा है कि बेंगलुरु में मौजूद कांग्रेस विधायक चाहें तो ले CRPF सुरक्षा सकते हैं लेकिन MP पुलिस सुरक्षा देने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें: सिंधिया समर्थक 16 विधायकों ने फिर से विधानसभा अध्यक्ष को भेजा पत्र,…

इन बैठकों के अलावा आज सुबह ही पूर्वसीएम शिवराज सिंह चौहान सहित नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बैठक बीजेपी के नेताओं की बैठक सॉलिसीटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता के घर पर भी हुई है। बीजेपी के नेताओं द्वारा लीगल ओपिनियन के साथ कानूनी विकल्पों पर यहां चर्चा की गई है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com