नोएडा में कार के शीशे तोड़ चोरों ने सीएनजी सिलेंडर, लैपटॉप चुराया

नोएडा में कार के शीशे तोड़ चोरों ने सीएनजी सिलेंडर, लैपटॉप चुराया

नोएडा में कार के शीशे तोड़ चोरों ने सीएनजी सिलेंडर, लैपटॉप चुराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: December 6, 2021 9:26 am IST

नोएडा, छह दिसंबर (भाषा) नोएडा में अलग-अलग जगहों से अज्ञात चोरों ने चार गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी निवासी शैलेंद्र और अजय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोरों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उसमें लगे सीएनजी गैस सिलेंडर को चोरी कर लिया।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 29 के पास से अज्ञात बदमाशों ने एक बीएमडब्ल्यू कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप, 25 हजार रुपये नकद, डेबिट कार्ड आदि चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि इसी तरह के एक मामले में सेक्टर 31 के पास से अपराधियों ने एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया।

भाषा सं नेहा

नेहा


लेखक के बारे में