मिजोरम व असम के बीच सीमा बातचीत का तीसरा दौर 4 नवंबर को

Ads

मिजोरम व असम के बीच सीमा बातचीत का तीसरा दौर 4 नवंबर को

  •  
  • Publish Date - October 20, 2022 / 02:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

आइजोल, 20 अक्टूबर (भाषा) मिजोरम और असम अंतरराज्यीय सीमा विवाद के हल के लिए चार नवंबर को गुवाहाटी में तीसरे दौर की बातचीत करेंगे। गृह विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि असम सरकार ने बृहस्पतिवार को मिजोरम के गृह विभाग को इस संबंध में जानकारी दी। दोनों राज्यों के बीच चार नवंबर को गुवाहाटी में मंत्री स्तरीय बैठक होगी। दोनों राज्य आपसी सीमा विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मिजोरम के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्री लालचमलियाना करेंगे और उम्मीद की जा रही है कि असम के सीमा सुरक्षा और विकास मंत्री अतुल बोरा अपने राज्य की टीम का नेतृत्व करेंगे।

मिजोरम व असम 164.6 किलोमीटर लंबी अंतरराज्यीय सीमा साझा करते हैं। दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच सीमा विवाद लंबे समय से लंबित है।

दोनों राज्यों के बीच पिछली जुलाई में राष्ट्रीय राजमार्ग- 306 पर वैरेंगटे गांव के पास विवादित क्षेत्र में हिंसक झड़प हुई थी जिसमें असम के छह पुलिसकर्मियों और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी।

भाषा अविनाश मनीषा

मनीषा