112 Indian expatriates lands at Amritsar airport, image source: ANI
चंडीगढ़: 112 Indian expatriates lands at Amritsar airport, अमेरिका का एक सैन्य विमान 112 भारतीयों के साथ रविवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत निर्वासित लोगों को लाने वाली तीसरी उड़ान है। सूत्रों ने बताया कि विमान रात 10:03 बजे हवाई अड्डे पर उतरा।
उन्होंने बताया कि 112 निर्वासितों में से 44 हरियाणा से हैं, जबकि 33 गुजरात से, 31 पंजाब से, दो उत्तर प्रदेश से और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं। कुछ निर्वासितों के परिवार के सदस्य हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं।
112 Indian expatriates lands at Amritsar airport, आव्रजन, सत्यापन और पृष्ठभूमि जांच सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्वासितों को उनके घर जाने की अनुमति दी जाएगी। निर्वासितों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है।
#WATCH | Punjab: Aircraft carrying the third batch of illegal Indian immigrants lands in Amritsar as it arrives from the US. pic.twitter.com/siuyMUTbMP
— ANI (@ANI) February 16, 2025
read more: मध्यप्रदेश की नई लॉजिस्टिक्स नीति आपूर्ति दक्षता में सुधार लाएगी और निवेशकों को आकर्षित करेगी: यादव
read more: प्रधानमंत्री मोदी ने 2030 से पहले सालाना नौ लाख करोड़ रुपये का कपड़ा निर्यात करने की उम्मीद जताई