यह अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान अपने पिता के साथ आज ज्वाइन करेंगी बीजेपी

यह अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान अपने पिता के साथ आज ज्वाइन करेंगी बीजेपी

यह अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान अपने पिता के साथ आज ज्वाइन करेंगी बीजेपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: August 12, 2019 6:35 am IST

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट अपने पिता महावीर फोगाट के साथ आज भाजपा ज्वाइंन करने जा रही हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दोनों को बीजेपी में शामिल कराएंगे। हरियाणा में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना हैं यही कारण है कि भाजपा अपनी पार्टी को और मजबूत करने में जुटे हैं। पार्टी ने इस बार 90 सीटों में से 75 प्लस का नारा दिया है।

read more : आर्टिकल 370 : कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने की जम्मू-कश्मीर की फिलिस्तीन से तुलना, पीएम मोदी- नेतन्याहू के लिए कही ये बात

बता दें कि इसके पहले बबीता फोगाट दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी के लिए प्रचार कर चुकी हैं। महाबीर फोगाट जेजेपी के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हैं। लेकिन अब दोनों विधिवत तरीके से बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। बीजेपी ने हरियाणा के लिए नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी बनाया है। भूपेंद्र सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/jD5sN8M9KE4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com