पी चिदंबरम के बेटे कार्ति ने कांग्रेस को दी नसीहत, कहा- पार्टी के लिए यह आत्मविश्लेषण, चिंतन का समय

पी चिदंबरम के बेटे कार्ति ने कांग्रेस को दी नसीहत, कहा- पार्टी के लिए यह आत्मविश्लेषण, चिंतन का समय

पी चिदंबरम के बेटे कार्ति ने कांग्रेस को दी नसीहत, कहा- पार्टी के लिए यह आत्मविश्लेषण, चिंतन का समय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: November 16, 2020 11:05 am IST

चेन्नई: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कुछ दिन बाद तमिलनाडु से पार्टी के सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के लिए यह आत्मविश्लेषण, चिंतन और विचार-विमर्श करने का समय है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस के लिए यह आत्मविश्लेषण, चिंतन और विचार-विमर्श और कदम उठाने का समय है।’’

Read More: युवा बांग्लादेशी क्रिकेटर ने की आत्महत्या, टी-20 टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बनाए जाने से थे परेशान

तमिलनाडु में शिवगंगा से लोकसभा सांसद कार्ति ने बिहार चुनाव के परिणाम पर अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल द्वारा दिए गए साक्षात्कार के लिंक को ट्वीट करते हुए यह टिप्पणी की है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा था कि बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारा समझौते को अंतिम रूप दिए जाने में देरी के कारण महागठबंधन के प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ा।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- बंगाल चुनाव तक रहेगी बिहार में NDA सरकार, नक्सल समस्या को लेकर कही ये बड़ी बात

बिहार में कांग्रेस ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे लेकिन केवल 19 को ही जीत मिली। राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 243 सदस्यीय विधानसभा में 110 सीटें मिली जबकि राजग 125 सीटें जीतने में कामयाब रहा। अनवर ने रविवार को पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस को इस परिणाम से सबक लेना चाहिए और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए समय से गठबंधन संबंधी औपचारिकताओं को पूरा कर लेना चाहिए।

Read More: BJP ने किया जनादेश का बलात्कार, नीतीश कुमार उसी की पैदाइश: बिहार RJD अध्यक्ष जगदानंद सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने अपने ट्वीट में साक्षात्कार को टैग किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ऐसा लगता है कि पार्टी नेतृत्व ने शायद हर चुनाव में पराजय को ही अपनी नियति मान ली है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार ही नहीं, उपचुनावों के नतीजों से भी ऐसा लग रहा है कि देश के लोग कांग्रेस पार्टी को प्रभावी विकल्प नहीं मान रहे हैं। पिछले दिनों सिब्बल समेत कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को संगठन का कायाकल्प करने का सुझाव दिया था ।

Read More: रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिल्ली में दबोचे गए दो 2 नाइजीरियन ठग, शहर की महिला को बनाया था शिकार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"