युवाओं पर जुल्म करने वालों को संविधान की लाठी का सामना करना होगा: कांग्रेस

Ads

युवाओं पर जुल्म करने वालों को संविधान की लाठी का सामना करना होगा: कांग्रेस

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 10:17 AM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 10:17 AM IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के बल प्रयोग को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सत्ता के आदेश पर युवाओं पर ‘‘जुल्म और दमन’’ करने वालों को एक दिन संविधान की ‘‘लाठी’’ का सामना करना होगा।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस देश के युवाओं पर ढाए गए अन्यायों की लंबी सूची में कल का यह शर्मनाक अध्याय भी जोड़ दीजिए, जब सत्ता के इशारे पर इस देश के बेटे-बेटियों पर ज़ुल्म और दमन किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आज जो सत्ता के आदेश पर देश के युवाओं को पीट रहे थे, उन्हें कल संविधान की लाठी का सामना करना होगा।’’

परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद मार्च के दौरान सोमवार को पुलिस ने हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे और लाठीचार्ज किया था।

भाषा हक शफीक

शफीक