Nitin Gadkari Home Bomb Threat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
Nitin Gadkari Home Bomb Threat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Nitin Gadkari Home Bomb Threat| Nitin Gadkari X Handle
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर को अज्ञात युवक ने बम से उड़ाने की धमकी दी है।
- तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
नागपुर: Nitin Gadkari Home Bomb Threat: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नागपुर पुलिस के 112 नंबर पर एक शख्स ने कॉल करके धमकी दी। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीम ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के घर की तलाशी ली। नितिन गडकरी के वर्धा रोड स्थित आवास एनरिको हाइट्स को रविवार सुबह 8:46 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मकी नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके दी।
पुलिस ने ली घर की तलाशी
Nitin Gadkari Home Bomb Threat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। प्रताप नगर पुलिस थाने को इसके बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचकर तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जोन-1 के डीसीपी ऋषिकेश रेड्डी के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, पुलिस अज्ञात कॉलर का पता लगा रही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस समय नागपुर में ही मौजूद हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है. साथ ही इस घटना की गहनता के साथ जांच जारी है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: threat of bombing the house of Union Minister Nitin Gadkari

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm