आइजोल, 27 मई (भाषा) पुलिस ने एक युवक पर हिंसक समूह द्वारा किए गए हमले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को भी पकड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के आईजोल के चानमारी इलाके में ग्रांड होटल के पास हुई। उन्होंने बताया कि कहासुनी के बाद पांच युवाओं के एक समूह ने घर लौट रहे एक युवक पर हमला किया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों में से तीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) की निगरानी में सौंपा गया है।
अस्पताल में भर्ती कराए गए पीड़ित की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश