ओडिशा के बोलांगीर जिले में वाहन पलटने से तीन लड़कों की मौत, तीन घायल

ओडिशा के बोलांगीर जिले में वाहन पलटने से तीन लड़कों की मौत, तीन घायल

ओडिशा के बोलांगीर जिले में वाहन पलटने से तीन लड़कों की मौत, तीन घायल
Modified Date: April 28, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: April 28, 2026 9:59 pm IST

भुवनेश्वर, 28 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के बोलांगीर जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन के पलट जाने से तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तितलागढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मुंडा ने बताया कि यह हादसा मंगलवार को मारलाड चौक के पास हुआ। उस समय गाड़ी में कुछ बच्चे सवार थे और वे कुछ सामान लाने के लिए पास के बाजार जा रहे थे।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तीनों बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

इस हादसे में गाड़ी चालक को भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत तितलागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान आलोक टांडी (10), राजा सिका (14) और राजबीर टांडी (13) के रूप में हुई है।

मुंडा ने कहा, ‘‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में