एक परिवार के तीन बच्चे तालाब में डूबे

एक परिवार के तीन बच्चे तालाब में डूबे

एक परिवार के तीन बच्चे तालाब में डूबे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: August 24, 2021 3:00 pm IST

जयपुर, 24 अगस्त (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार बच्चों के शव मंगलवार को गोताखोरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से निकाले गए।

उन्होंने बताया कि यह हादसा सिणधरी पुलिस थाने के टाकू बेरी गांव में हुआ। पुलिस ने बताया कि एक परिवार के तीन बच्चे घर पर बिना बताए सोमवार दोपहर बाहर चले गए और जब वे नहीं लौटे तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

सिणधरी के थानाधिकारी मनीराम ने बताया कि मोबाइल फोन एवं चप्पलों के आधार पर तालाब में बच्चों के शव खोज गए, ये सभी शव मंगलवार सुबह मिल गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो सगे भाई तथा एक चचेरा भाई शामिल है।

भाषा पृथ्वी पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में