अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने के लिए तीन कंपनियां चयनित

Ads

अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने के लिए तीन कंपनियां चयनित

  •  
  • Publish Date - February 9, 2021 / 07:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

अयोध्या, नौ फरवरी (भाषा) अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने के वास्ते खाका तैयार करने के लिए एक कनाडाई कंपनी समेत तीन नोडल कंपनियों को अंतिम रूप से चुना है।

दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बुनियादी ढांचे के विकास की समय सीमा तय की थी।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि कनाडा की बहुराष्ट्रीय कंपनी एलईए एसोसिएट्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड और दो भारतीय कंपनियों — एल एंड टी और कुकरेजा आर्किटेक्ट्स को दिशादृष्टि , क्रियान्वयन रणनीति और शहर के लिए समेकित बुनियादी ढांचा योजना तैयार करने लिए अंतिम रूप से चुना गया है।

भाषा राजकुमार देवेंद्र

देवेंद्र