जम्मू.कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी है। भारतीय सेना ने कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम करते हुए शुक्रवार को पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इस अभियान के साथ ही पिछले तीन दिन में विभिन्न सेक्टरों में मार गिराए गए घुसपैठियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।