करनाल में ट्रक ने कंबाइन हार्वेस्टर को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत

करनाल में ट्रक ने कंबाइन हार्वेस्टर को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत

करनाल में ट्रक ने कंबाइन हार्वेस्टर को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: October 17, 2021 1:39 pm IST

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के करनाल जिले में ट्रक द्वारा खड़े हुए कंबाइन हार्वेस्टर (फसल की कटाई में इस्तेमाल होने वाला वाहन) को टक्कर मारने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

करनाल के सदर पुलिस थाने के एसएचओ तरसेम चंद ने बताया कि शनिवार रात सिरसी गांव में करनाल-कैथल राजमार्ग पर ट्रक ने कंबाइन हार्वेस्टर को टक्कर मार दी, जिसमें लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में