कालसी में बस दुर्घटना में तीन की मौत

Ads

कालसी में बस दुर्घटना में तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 12:34 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 12:34 PM IST

देहरादून, तीन फरवरी (भाषा) उत्तराखंड में देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों की मौत हो गयी तथा छह-सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मीनाक रोड पर कुआनू में हुई जहां बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी।

उसने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची तथा बचाव एवं राहत अभियान चलाया गया।

एसडीआरएफ ने बताया कि तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जिनमें दो महिलाएं और एक पुरूष शामिल है ।

हादसे में छह-सात अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है ।

हादसे का शिकार हुई बस हिमाचल रोडवेज की थी और उसमें 30 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

भाषा दीप्ति शोभना

शोभना