Reported By: Anshul Mukati
,Rapid Driver Rape Girl/Image Source: symbolic
इंदौर: Rapido Driver Rape Girl: रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक रैपिडो बाइक चालक ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। खरीदारी के लिए राजवाड़ा जाने के उद्देश्य से बाइक बुक करने वाली एक नाबालिग लड़की को चालक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Rapido Driver Rape Girl: पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। आरोपी चालक उसे राजवाड़ा तक तो ले गया, लेकिन वहां उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया। आरोपी ने लड़की को झांसा दिया कि वह उसे बेहद सस्ते दामों में अच्छे कपड़े दिला देगा। सस्ते कपड़ों के लालच में आरोपी नाबालिग को राजवाड़ा से नेहरू नगर स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बदहवास पीड़िता रावजी बाजार थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात चालक के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने आरोपी चालक अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
Rapido Driver Rape Girl: पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र 22 वर्ष है और वह पिछले एक साल से इंदौर में रह रहा है। आरोपी पढ़ा-लिखा है और बीए कर चुका है। पुलिस अब रैपिडो कंपनी के मैनेजर को नोटिस जारी कर यह जानकारी जुटा रही है कि आरोपी का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया था या नहीं। यदि वेरिफिकेशन नहीं कराया गया होगा, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी के मकान मालिक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।