प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कर्नाटक विधान परिषद में हंगामा

Ads

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कर्नाटक विधान परिषद में हंगामा

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 01:56 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 01:56 PM IST

बेंगलुरु, तीन फरवरी (भाषा) कर्नाटक विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य नजीर अहमद की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर मंगलवार को भी हंगामा हुआ।

सोमवार को परिषद में हुई चर्चा के दौरान अहमद ने अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे हंगामा मच गया और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिना शर्त माफी की मांग की।

इसी मामले में मंगलवार को भाजपा सदस्य सदन के आसन के समीप आकर अहमद के खिलाफ नारे लगाने लगे।

अध्यक्ष बसवराज होरट्टी ने भी कहा कि अहमद को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

इस पर कांग्रेस विधान परिषद सदस्य ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि महात्मा गांधी को विश्व गुरु के रूप में पूजा जाता है, ऐसे में मोदी को विश्व गुरु कहना उन्हें आपत्तिजनक लगा।

उन्होंने यहां तक भी कहा कि वह निलंबन के लिए तैयार हैं। हंगामा जारी रहने पर होरट्टी ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

भाषा गोला शोभना

शोभना