उत्तर प्रदेश के संभल में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के संभल में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 21, 2024 / 05:51 PM IST,
    Updated On - April 21, 2024 / 05:51 PM IST

संभल (उप्र), 21 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को एक मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक तिवारी ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर जैतपुर गांव के पास एक कार और मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार अनमोल (26) , श्यामा देवी (54) और कार चालक प्रवेश (37) की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र