मप्र के धार जिले में कार और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

मप्र के धार जिले में कार और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

मप्र के धार जिले में कार और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत
Modified Date: April 18, 2023 / 11:45 am IST
Published Date: April 18, 2023 11:45 am IST

धार, 18 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार को इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही कार के एक ट्रक से टकरा जाने पर तीन लोगों की मौत हो गयी।

सरदारपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राम सिंह मेधा ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर भीषण थी जिसके कारण कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान गोपाल गर्ग (27), अक्षय त्रिवेदी (27) और संदीप राठौर (28) के रूप में हुई है। घटना की जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में