जयपुर में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
जयपुर में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
जयपुर, आठ नवंबर (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा एक ट्रक (डंपर) द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने के कारण हुआ। हादसा हरमाड़ा थाना क्षेत्र में न्यू लोहा मंडी रोड माचड़ा के पास हुआ। डंपर ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने तीनों के शव कांवटिया अस्पताल के शवगृह में रखवाए हैं। परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है।
हरमाड़ा के थाना प्रभारी भरत लाल ने बताया कि तीनों की पहचान दौसा के महवा निवासी सुरेंद्र (21), जयपुर के जोरावर नगर निवासी दिनेश (22) और मुरलीपुरा निवासी कन्हैया (18) के रूप में हुई है।
तीनों युवक मजदूरी करते थे। हादसे के बाद ट्रक चालक, ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक ट्रक बजरी उतारकर वापस लौट रहा था, तभी सामने से एक मोटरसाइकिल आ गई। ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे तीनों युवक टायर के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
भाषा
पृथ्वी, रवि कांत
रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: जयपुर में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pm