राजस्थान के बीकानेर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
राजस्थान के बीकानेर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
जयपुर, 18 नवंबर (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नोखा थाना प्रभारी (एसएचओ) रामकेश मीना के अनुसार, दुर्घटना रविवार रात कक्कू गांव के पास हुई।
एसएचओ ने बताया कि नीट की तैयारी कर रहे दो भाई – प्रमोद मेघवाल (23) और राकेश मेघवाल (25) नोखा से घर लौट रहे थे, जब उनकी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिसे मघाराम कुमार (45) चला रहा था।
उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों के चाचा की शिकायत के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाषा
नोमान अविनाश
अविनाश

Facebook


