कर्नाटक में सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई बस, तीन की मौत, कई घायल

कर्नाटक में सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई बस, तीन की मौत, कई घायल

कर्नाटक में सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई बस, तीन की मौत, कई घायल
Modified Date: April 29, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: April 29, 2026 7:33 pm IST

उडुपी (कर्नाटक), 29 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक में बुधवार को उडुपी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े टैंकर से कथित तौर पर टकरा गई जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बेंदूर तालुक में त्रासी बीच के पास हुई। उसने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब बस मुरुदेश्वर से उडुपी की ओर जा रही थी।

बेंदूर यातायात पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में करीब 47 यात्री सवार थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस में सवार सभी यात्री शिवमोग्गा जिले के एक कॉलेज के बी.कॉम के छात्र थे। वे तटीय क्षेत्रों की यात्रा पर निकले थे।

बेंदूर यातायात पुलिस के अनुसार, घायलों को कुंदापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा

प्रचेता नरेश

नरेश


लेखक के बारे में