ओडिशा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल

ओडिशा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल

ओडिशा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल
Modified Date: March 10, 2026 / 12:19 pm IST
Published Date: March 10, 2026 12:19 pm IST

भुवनेश्वर, 10 मार्च (भाषा) ओडिशा के रायगड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-36 पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार देर रात बिसम कटक थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गी जगन्नाथ मंदिर के पास घटी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के रामनागुड़ा ब्लॉक के सुंदिधमुनी पंचायत निवासी आकाश मंदांगी और कोलनारा ब्लॉक के बुरुजुगुड़ा गांव निवासी बीरसिंह हिक्का के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

अधिकारी ने कहा, ‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने रायगड़ा जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है।’

उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में