जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

Ads

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 24, 2023 / 08:39 PM IST,
    Updated On - November 24, 2023 / 08:39 PM IST

श्रीनगर, 24 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने बडगाम जिले के बीरवाह इलाके के पाटकोटे में वाहनों की जांच के दौरान आतंकवादियों को पकड़ा।

आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद यूनिस डार, सैयद जहांगीर शाह और इरफान अहमद वागे के रूप में की गयी है। उनके पास से एक हथगोला, एके राइफल की 13 राउंड गोलियां और लश्कर के पोस्टर बरामद किए गए।

भाषा रवि कांत माधव

माधव