कर्नाटक के मैसुरू में तीन तेंदुए की रहस्यमय मौत, जांच जारी

Ads

कर्नाटक के मैसुरू में तीन तेंदुए की रहस्यमय मौत, जांच जारी

  •  
  • Publish Date - May 23, 2021 / 11:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

बेंगलुरु, 23 मई (भाषा) कर्नाटक के मैसुरू जिले में तीन तेंदुओं की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी और राज्य का वन विभाग इसकी जांच कर रहा है।

मैसुरू के बाहरी क्षेत्र के बेलावाडी गांव में शनिवार को तीन तेंदुए मृत पाये गये।

विभाग ने कहा कि मौके पर सत्यापन के बाद पाया गया करीब 4-5 साल की एक मादा तेंदुआ और करीब 8-10 महीने के दो शावकों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी।

वन विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘मृत तेंदुए के पास एक अवारा कुत्ते का भी कंकाल मिला है और उसमें कीटनाशक के अंश मिले हैं। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए कंकाल के नमूने अपराध विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गये हैं।’’

मैसुरू पुलिस के श्वान दस्ता की मदद से बांदीपुर बाघ संरक्षित क्षेत्र के अधिकारी जांच में जुटे हैं।

भाषा राजकुमार आशीष

आशीष