तमिलनाडु में एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या

Ads

तमिलनाडु में एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या

  •  
  • Publish Date - November 29, 2024 / 03:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2024 / 03:07 PM IST

तिरुपुर (तमिलनाडु), 29 नवंबर (भाषा) तिरुपुर के एक गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग, उनकी पत्नी और बेटे की उनके घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय देवसिगामनी ने अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि उनकी पत्नी अलामेलु (75) और उनके बेटे सेंथिलकुमार (46) सेवलाई गौंदेनपुदुर गांव में घर में मृत मिले।

भाषा खारी नरेश

नरेश