उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में तीन लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मारी

Ads

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में तीन लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मारी

  •  
  • Publish Date - June 10, 2021 / 07:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) उत्तरी पूर्वी दिल्ली के नया उस्मानपुर इलाके में तीन लोगों ने कथित रूप से 57 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को जगजीवन नगर इलाके की है। सतीश कुमार अपने घर की बालकनी में खड़े थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने कथित रूप से उनपर गोली चलायी और फरार हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुमार को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों में से एक की पहचान कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी पाने के लिए वे लोग सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि निजी रंजिश सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

भाषा अर्पणा शाहिद

शाहिद