3 Months Ration April 2026 / Image Source : IBC24 / FILE
नई दिल्ली : 3 Months Ration April 2026 राशन कार्ड धारकों के लिए अप्रैल का महीना बड़ी राहत लेकर आया है। महंगाई के इस दौर में, जहां घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है, सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है जो सीधे आम लोगों की जेब और समय की बचत से जुड़ा है। अब लाभार्थियों को हर महीने राशन की दुकान के चक्कर काटने और लंबी लाइनों में लगने की टेंशन नहीं रहेगी।
नई व्यवस्था के तहत पात्र कार्ड धारकों को अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक साथ दिया जाएगा। यह फैसला विशेष रूप से उन कामकाजी लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें हर महीने समय निकालने में दिक्कत होती थी। साथ ही, इससे राशन वितरण केंद्रों पर होने वाली भीड़ में भी कमी आएगी।
इस बदलाव का सबसे बड़ा लाभ गांवों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा। अक्सर इन लोगों को राशन दुकान तक पहुँचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। अब एक बार में तीन महीने का अनाज मिलने से बुजुर्गों और महिलाओं को भी बार-बार बाहर जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
लाभार्थियों को अपनी नजदीकी ‘फेयर प्राइस शॉप’ (सरकारी राशन दुकान) पर जाना होगा। वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ई-पॉस (e-POS) मशीनों और डिजिटल सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। राशन लेने जाते समय अपना राशन कार्ड और आधार से जुड़ी जानकारी साथ रखना अनिवार्य है ताकि किसी भी तरह की तकनीकी समस्या न हो।
इन्हे भी पढ़ें:-