अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 5,035 हुई

Ads

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 5,035 हुई

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 05:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 18 मार्च (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 5,035 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण के छह मरीजों का उपचार चल रहा है और ये सभी मरीज दक्षिणी अंडमान जिले से हैं।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 4,967 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है और मृतकों की संख्या 62 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 12,086 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों को टीके लग चुके हैं। वहीं 45 साल से ज्यादा उम्र के 1,611 लोगों को टीके लगे हैं और 3,762 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा