लद्दाख में कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आए

Ads

लद्दाख में कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - March 21, 2022 / 04:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

लेह, 21 मार्च (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के तीन नये मामले मिलने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 28,205 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 10 कोविड मरीजों के ठीक होने से महामारी से केंद्रशासित प्रदेश में अब तक उबरने वाले रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 27,944 हो गई है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से लद्दाख में किसी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है। केंद्रशासित प्रदेश में कोविड महामारी के कारण अब तक कुल 228 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस महामारी से केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में सर्वाधिक 168 लोगों की मौत लेह में हुई है, जबकि कारगिल में यह संख्या 60 है।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप