पोर्ट ब्लेयर, 24 दिसंबर (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के तीन और नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,896 हो गई है।
केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दो लोग कहीं से यात्रा कर लौटे थे जबकि संपर्क का पता लगाने के दौरान एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई।
अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 12 और लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 4,761 लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 73 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि संक्रमण से अब तक 62 लोग दम तोड़ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि अंडमान निकोबार प्रशासन ने अब तक 1,70,661 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 2.87 प्रतिशत है।
भाषा सुरभि नरेश
नरेश