ओडिशा के रायगढ़ा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन लोगों की मौत

Ads

ओडिशा के रायगढ़ा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 10:22 PM IST

कोरापुट (ओडिशा), नौ सितंबर (भाषा) ओडिशा के रायगढ़ा जिले में बुधवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उसमें उतरे तीन लोगों की संदिग्ध तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह घटना पद्मपुर थाना क्षेत्र के तारपागुडा में हुई।

मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी हरीशचंद्र बीर (46), प्रकाश लिमा (47) और आलोक कराड (45) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उनमें से एक सबसे पहले टैंक में उतरा, जिसके बाद बाकी दो भी एक-एक करके अंदर गए। इसके बाद वे बेहोश हो गए; ऐसा लगता है कि टैंक के अंदर ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैसों की वजह से ऐसा हुआ।

बाद में अग्निशमन कर्मियों ने टैंक से तीनों के शव बाहर निकाले।

पद्मपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक बीडी प्रधान ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि सेप्टिक टैंक में उतरने के बाद दम घुटने से तीनों की मौत हुई है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।’

भाषा

शुभम माधव

माधव