गुजरात में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

गुजरात में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

गुजरात में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: December 30, 2020 9:41 am IST

आणंद (गुजरात), 30 दिसंबर (भाषा) गुजरात के आणंद जिले के कंभाईपुरा गाँव के पास बुधवार को एक ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खंभोलाज थाना के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना तड़के हुई जब तीनों एक कारखाने की ओर जा रहे थे, जहां वे काम करते थे।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा कृष्ण दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में